Hamirpur News: ट्रैक्टर की हेड लाइट से नहीं दिखी सड़क, बाइक चला रहे पेंटर की मौत
हमीरपुर, जुलाई 23 -- Hamirpur News: मौदहा। सामने से आ रहे ट्रैक्टर की हेड लाइट पड़ने से अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे खड्ड में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पेंटर और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से पेंटर को जिला अस्पताल और फिर वहां से कानपुर रेफर किया गया था, जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे मृतक के घर कोहराम मच गया। घायल का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव निवासी रामसेवक आरख का 27 वर्षीय पुत्र राजवीर गांव के अपने साथी 22 वर्षीय दिनेश के साथ बुधवार की शाम खंडेह गांव पार्टी करने आया था। रात करीब आठ बजे के आसपास दोनों लोग बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी खंडेह और करहिया गांव के बीच गंगा तालाब के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.