Hamirpur News: ट्रेन से गिरा छात्र हारा जिंदगी की जंग.. कानपुर में मौत
हमीरपुर, जुलाई 31 -- Hamirpur News: हमीरपुर। दो दिन पहले खजुराहो-कानपुर मेमू ट्रेन से गिरकर घायल बिरखेरा गांव के छात्र की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिरखेरा गांव के पूर्व प्रधान बिंदा प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उसका 22 वर्षीय भतीजा प्रियांशु कुशवाहा पुत्र श्याम प्रकाश कुशवाहा आईटीआई करने के बाद बांदा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मंगलवार को कमरा ढूंढ़ने के लिए गया था। बुधवार को वह खजुराहो-कानपुर मेमू से सुमेरपुर लौट रहा था। तभी अकौना-रागौल के बीच सिजनौड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास वह चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.