Hamirpur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप्प
हमीरपुर, जुलाई 28 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। जीआरवी स्कूल के सामने रखा ट्रांसफार्मर धमाके के साथ खराब हो गया। जिसको बदलने की प्रक्रिया घंटों चलती रही। जिस कारण सोमवार शाम से लेकर आधी रात तक लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। मच्छरों से परेशान लोगों ने आधी रात जागकर काटी। सोमवार की शाम 7 बजे जीआरवी इंटर कॉलेज के सामने रखा 400 एमवीए का ट्रांसफार्मर धमाके के साथ खराब हो गया। इस दौरान कई मोहल्लों की बिजली चली गई। ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया घंटों चलती रही। देर रात तक विद्युत कर्मियों ने मोबाइल ट्राली ट्रांसफार्मर रखकर बिजली सप्लाई बहाल की। लेकिन ट्रिपिंग की वजह से लोग परेशान रहे। 10-15 मिनट में ट्रिपिंग होती रही। लोगों का कहना है कि शाम 6 बजे से लेकर रात 1 बजे तक 16 बार बिजली आई गई है। जिस कारण लोग सो भी नहीं सके। मच्छरों के प्रकोप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.