Hamirpur News: ट्रांसपोर्टर से 3.50 लाख की लूट, दो पर मुकदमा
हमीरपुर, जुलाई 14 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। कार से घर जा रहे ट्रांसपोर्टर के साथ बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे के बल पर 3.50 लाख कैश की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के बेरी गांव निवासी ट्रांसपोर्टर हिमांशु द्विवेदी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 12 जुलाई को रात 10.30 बजे वह कानपुर से मुनीम से हिसाब लेकर 3.50 लाख रुपए लेकर अपने निजी कार से गांव जा रहे थे। कस्बा कुरारा में कुछ सामान लेने के लिए बेरी तिराहा में रुके। तभी बाइक सवार दो युवकों ने कार के पास आकर बिना किसी कारण के अनावश्यक विवाद करना शुरू कर दिया। वह इनसे बचकर अपनी कार से गांव जाने लगे। तभी रिठारी गांव के पास दोनों बाइक सवारों ने पीछा कर उनकी कार को रुकवा लिया तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.