हमीरपुर, अक्टूबर 25 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। शुक्रवार की रात कस्बे के स्टेशन मार्ग में ट्रांसपोर्टर के साथ हुई लूट एवं मारपीट की घटना में एसपी की फटकार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस खबर को रविवार के अंक में हिन्दुस्तान ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। मुकदमा दर्ज होते ही तीनों आरोपी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: ट्रांसपोर्टर को मार-पीटकर 2.17 लाख कैश लूटालूट की घटना और ट्रांसपोर्टर के आरोप कस्बे के वार्ड नंबर 10 मथुरा मिल के समीप रहने वाले ट्रांस्पोर्टर हुसैन ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह शुक्रवार की रात स्टेशन से वापस लौटकर बस स्टाप आ रहा था। स्टेशन मार्ग में बाइक खराब होने पर वह बाइक खड़ी करके पैदल...