Hamirpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़े, युवक की मौत
हमीरपुर, नवम्बर 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे के बसवारी गांव के फटन पुल के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका पारिवारिक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।मुस्करा थानाक्षेत्र के हुसैना गांव निवासी घनश्याम वर्मा के पुत्र वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि वे तीन भाई हैं। दूसरे नंबर का 20 वर्षीय भाई अवधेश परिवारिक चाचा शिवदानी वर्मा के 30 वर्षीय पुत्र विकास के साथ घर से बिना बताए किसी काम से बुधवार को बाइक से मुस्करा आया था। रात करीब 9.30 बजे मुस्करा से गांव लौटते वक्त मुस्करा-बसवारी के बीच फटन के पुल से पहले उसकी बाइक की ट्रक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.