Hamirpur News: ट्रक की टक्कर से कार सवार व्यापारी घायल
हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। बीती रात पुत्री को कानपुर में छोड़कर कार से वापस आ रहे व्यापारी की कार को हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला। इस घटना में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पाकर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के बाद व्यापारी की हालत में सुधार है। महोबा जनपद के कबरई कस्बा निवासी व्यापारी विजय गुप्ता अपनी पत्नी मधु गुप्ता, पुत्र वैभव गुप्ता के साथ पुत्री को छोड़ने कानपुर गए थे। पुत्री को छोड़ने के बाद विजय गुप्ता, पत्नी और पुत्र के साथ वापस कार से रात में कबरई लौट रहे थे। हाईवे में रात करीब 12 बजे नरायनपुर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार चला रहे विजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.