Hamirpur News: ट्रक की टक्कर से आपे सवार दो सब्जी व्यापारी घायल
हमीरपुर, अक्टूबर 30 -- मकरांव के पास सड़क हादसा Hamirpur News: मौदहा। नेशनल हाईवे-34 पर मकरांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे सब्जी लदे आपे में टक्कर मार दी। हादसे में आपे सवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौदहा कस्बे से आपे में सब्जियां लादकर दो लोग सुमेरपुर जा रहे थे। तभी मकरांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने आपे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आपे सवार शाहिद खान (50) निवासी रागौल तथा नईमुद्दीन (55) घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Sahi...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.