Hamirpur News: ट्रक की खराबी से बांदा मार्ग पर 16 घंटे जाम, परेशान रहे राहगीर
हमीरपुर, जुलाई 25 -- Hamirpur News: बीती रात 12 बजे रेलवे की गेट संख्या 31 बांदा मार्ग में सीमेंट लदा ट्रक खराब होने से भीषण जाम लग गया। भोर होते-होते यह जाम विकराल हो गया और लोग दिनभर जाम के झाम में परेशान रहे। दिन में ट्रक हटने से लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 16 घंटे लोग जाम के झाम से परेशान रहे। बांदा मार्ग की ओर से सीमेंट लादकर कस्बे में आ रहा ट्रक शुक्रवार को रात 12 बजे रेलवे गेट संख्या 31 के समीप बांदा मार्ग में खराब होकर बंद हो गया। इससे बांदा मार्ग में जाम लग गया भोर होते ही जाम ने विकराल रूप धारण कर लिया। यात्री बसों के साथ स्कूली वाहन, निजी वाहन घंटों जाम में फंसे रहे ट्रेनों के गुजरने के समय गेट बंद होने के बाद गेट खुलते ही समस्या विकराल होती गई। लोग घंटों जाम में हलकान होते रहे। शाम करीब चार बजे ट्रक को ठीक कराकर बांदा मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.