Hamirpur News: टूटी पुलिया व क्षतिग्रस्त रिफ्लेक्टर दे रहे हादसों को दावत
हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। नगर के बंश नाला और बड़ा चौराहा के बीच रागौल मार्ग पर सड़क के नीचे बने नाले के एक किनारे लगा सुरक्षा रिफ्लेक्टर टूटकर गिर गया है। वहीं पुलिया का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार रात्रि के समय रिफ्लेक्टर और सुरक्षा अवरोधक न होने के कारण वाहन चालकों को नाले का सही अनुमान नहीं लग पाता। बीते दिनों देर रात एक वाहन चालक वाहन समेत नाले में जा गिरा था। इसके अलावा कई ई-रिक्शा भी अनियंत्रित होकर नाले में उतर चुके हैं। हालांकि इन घटनाओं में गंभीर जनहानि नहीं हुई, लेकिन भविष्य में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।क्षेत्रवासियों का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.