हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। गुरुवार की सुबह खराब मौसम के बीच दो स्कूली वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत में एक ही स्कूल के सात बच्चे घायल हो गए। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर है। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी राठ में भर्ती कराया गया है। हादसा तब हुआ जब एक खाली स्कूली वाहन का टायर फटा और वो सामने से आ रहे बच्चों से भरे दूसरे वाहन से टकरा गया। क्षेत्र के अमगांव गांव स्थित प्रभा शिक्षा निकेतन की वैन करगवां, लींगा और टीकुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: टायर फटने से स्कूली वाहनों में भिड़ंत, सात बच्चे घायल तभी राठ से दो किलोमीटर दूर सैना रोड पर विपरीत दिशा से आ रही आरपी गुरुकुल शिक्षण संस्थान की खाली वैन अनियंत्रित होकर सामने आ रही पीएसएन क...