Hamirpur News: टंकी पर चढ़कर युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
हमीरपुर, अगस्त 21 -- Hamirpur News: मौदहा। कस्बे की छिमौली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में शुक्रवार को एक युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर जमकर उत्पात मचाया। स्थानीय लोगों के काफी देर तक समझाने-बुझाने के आधे घंटे बाद युवक टंकी से नीचे उतारा। इस दौरान मौके पर अच्छी-खासी भीड़ लगी रही। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। पानी की टंकी पर चढ़ने से पहले युवक ने अपनी पत्नी और सास के साथ मारपीट भी की थी। नीचे उतरने के बाद युवक ने अपना नाम भूरा और निवासी बांदा बताया। उसने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में उसकी ससुराल है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपनी मां के घर रह रही है। पत्नी के ससुराल जाने से इनकार करने पर ााराज होकर वह टंकी पर चढ़ गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.