Hamirpur News: झमाझम बारिश से जलभराव, अस्पताल की बिजली प्रभावित
हमीरपुर, जुलाई 8 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। चौबीस घंटे से जनपद के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। बुधवार को दिन में मुख्यालय करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। तहसील रोड में जलभराव के कारण फुटपाथ पर लगी सब्जी की दुकानें बह गई। दुकानदार अपनी सब्जी बीनते नजर आए। डाकघर, पुलिस लाइन, कांशीराम कॉलोनी, विवेक नगर और ग्वाल टोली में जलभराव के कारण दिक्कतें खड़ी हुई। जिला अस्पताल की पतारा से आई 11 हजार केवी लाइन में फाल्ट आने से दिन में तीन घंटे तक दोनों अस्पतालों में बिजली नहीं रही। हाईवे से लेकर लिंक मार्गों में बारिश का असर पड़ा है। अकेले मुख्यालय में चौबीस घंटे में 36 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है, जो कि इस साल की सर्वाधिक बारिश है。 यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.