Hamirpur News: झमाझम बारिश के बीच निकली कंस मेला की शोभायात्रा
हमीरपुर, सितम्बर 26 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मौदहा में बीते अड़तालीस घंटों से जारी भीषण बारिश के बावजूद ऐतिहासिक कंस वध मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें एक दर्जन से अधिक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर मीरा तालाब में कंस वध की लीला का मंचन किया गया। इस मेले के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी लगातार शांति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने रहे हैं। मौदहा कस्बा के ऐतिहासिक तीन दिवसीय कंस वध मेला का आगाज शुक्रवार को हुआ। जिसमें कस्बा के गुड़ाही बाजार में देर शाम कंस दरबार की झांकियों में बकासुर, पूतना, अघासुर, हाथी, घोड़ा के साथ कंस का भव्य दरबार सजाया गया। देर रात गुड़ाही बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान कृष्ण डोला का डोला निकला。
दूसरे दिन शोभायात्रा दूसरे दिन शनिवार को गुड़ाही बाजार से लगभग एक दर्जन झांकियों की शोभायात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.