Hamirpur News: जेल से छूटा प्रेमी फिर से किशोरी को ले गया
हमीरपुर, अक्टूबर 17 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। जेल से छूटकर आया बाहरी गांव का युवक सत्रह वर्षीय किशोरी को फिर से बहला फुसलाकर दोबारा भगा ले गया। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।बिवांर थाना के एक गांव की सत्रह वर्षीय किशोरी के पिता ने थाना में तहरीर देकर बताया कि जरूरी काम से बाहर गया था। घर में पत्नी व पुत्री थी। थाना कुरारा के छोटी मनकी गांव का युवक राज नारायण वाल्मीकि सुबह पांच बजे के करीब आकर किशोरी को दोबारा बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परेशान पिता ने पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की युवक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई रवी शंकर ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर मिली है दोनों की तलाश कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिता ने बताया कि 1 साल पहले पुत्री को य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.