Hamirpur News: जेन अलफा की बड़ी जीत, 1600 मीटर सड़क निर्माण का भूमि पूजन
हमीरपुर, नवम्बर 5 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। कुरारा ब्लाक की ग्राम पंचायत चंदूपुर से जुड़े करीब आधा दर्जन के आसपास के डेरों को जोड़ने वाली सड़क को लेकर 11 अगस्त को चार घंटे तक कलेक्ट्रेट का घेराव करने वाले जेन अलफा की बड़ी जीत हुई। मीडिया की सुर्खियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर सड़क निर्माण को लेकर शासन से जवाब तलब किया था। जिसके बाद 1600 मीटर सड़क के निर्माण में तेजी आई। गुरुवार को सदर विधायक ने गांव पहुंचकर स्कूली बच्चों संग सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया तो ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई। हाथों में तिरंगा झंडा, पंफलेट और बैनर-पोस्टर लेकर स्कूली बच्चों की भीड़ ने 11 अगस्त को चार घंटे तक कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। इस भीड़ में चंदूपुर और उससे सटे डेरों के स्कूली बच्चे थे। जो बारिश के दिनों में स्कूल जाने से वंचित हो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.