Hamirpur News: जेन अलफा का प्रदर्शन लाया रंग, सुधरने लगी सड़क की हालत
हमीरपुर, अगस्त 13 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। मुख्यालय से लगे चंदूपुर गांव के जेन अलफा का प्रदर्शन रंग ला रहा है। दूसरे दिन भी प्रशासनिक अधिकारी सड़क की मरम्मत कराने और उसे बारिश के मौसम में चलने लायक बनाने में जुटे रहे। सारा दिन कच्ची सड़क को समतल कराने के साथ ही जगह-जगह हुए गड्ढों की मशीन से भराई कराई गई। इस कार्य से ग्रामीण संतुष्ट हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों से नाखुश हैं। दो दिन होने के बावजूद अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने गांव जाना मुनासिब नहीं समझा है। 11 अगस्त को चंदूपुर गांव और इससे लगे डेरों के स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने पांच किमी की तिरंगा झंडा लेकर यात्रा निकालने के बाद कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा काटा था। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जाम लगाकर चार घंटे तक चले प्रदर्शन की वजह से अधिकारियों के रास्ता बदलकर बाहर निकलना पड़ा थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.