हमीरपुर, अगस्त 16 -- Hamirpur News: हमीरपुर। निजी क्लीनिक के वार्ड ब्वॉय के शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर धन उगाही का दबाव बनाने वाले दरोगा के विरुद्ध सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पूर्व दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर किया था। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सदर कोतवाली के रमेड़ी तरौस मोहल्ला निवासी रश्मि शर्मा उर्फ अनुष्का ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसके पति रोहित शर्मा मौदहा कस्बे के श्रीचंद्र खाटू श्याम बाबा हेल्थ केयर क्लीनिक में हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां बतौर वार्ड ब्वॉय काम करते हैं। हमीरपुर कोतवाली के कलौलीतीर गांव निवासी मोनू प्रजापति नाम के एक युवक ने हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद उसके पति से इलाज कराने के लिए किसी अच्छे डॉक्टर के बारे में जानकारी ली थी। पति ने...