हमीरपुर, अगस्त 9 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। कुरारा विकासक्षेत्र के डामर गांव में आम रास्ते में जल भराव रहने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगो को पानी भरे कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है। डामर गांव में पुराने प्राथमिक विद्यालय से सरजू निगम के मकान तक आम रास्ते में कीचड़ व जलभराव रहने से लोगों को इस रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी संतोष यादव, अरविंद, भगवानदीन, राजू, महेश आदि ने बताया कि इस रास्ते में हर मौसम में जलभराव तथा कीचड़ बना रहता है। इस रास्ते से आधे गांव का आवागमन रहता है। बच्चे भी इसी रास्ते से विद्यालय आते जाते है। पानी के निकास की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर मौसम में पानी व कीचड़ रहने से लोग परेशान है। ग्रामीणों ने पानी न...