हमीरपुर, अक्टूबर 17 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के इंगोहटा गांव के औचक निरीक्षण में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार ने जलभराव, मतदाता सूची पुनरीक्षण और फसल मुआवजा वितरण में लापरवाही पर नाराजगी जताई। दुर्गा प्रतिमाओं के आसपास और पाथा माई मंदिर के चारों ओर कीचड़ व जलभराव मिलने पर उन्होंने अनुपस्थित प्रधान और सचिव को सफाई तथा जलनिकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। लक्ष्मीचंद पालीवाल इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 298 से 304 तक के बीएलओ के शिविर में नए मतदाता नहीं जुड़ने और गांव में प्रचार न होने पर भी नाराजगी जताई। किसानों की शिकायत पर लेखपाल ने बताया कि 600 किसानों की फीडिंग हुई है, जबकि 150 के खातों में मुआवजा पहुंचा है। किसानों ने बंद पोर्टल खुलवाने की मांग की। इस मौके पर शुभकरण सिंह परिहार, रिपुदमन सिंह, अरविंद कुमार पालीव...