हमीरपुर, अक्टूबर 5 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। बीती रात कस्बे के देवगांव चौराहा में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के युवकों ने थार गाड़ी से दूसरे पक्ष के दरवाजे पहुंचकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मार देने की धमकी दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित पक्ष ने एक नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के देवगांव चौराहा निवासी प्रशांत शुक्ला ने थानाध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि उसका एक खेत गल्ला मंडी के पीछे वार्ड 16 में है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कूड़ा फैलाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल इसमें उसका कब्जा है और उसने पोल लगाकर तारबाड़ी कर रखी थी। गत एक अक्टू...