हमीरपुर, अगस्त 14 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। शुक्रवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर चार लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। पिता व दोनों पुत्रों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।झिन्ना गांव निवासी मूलचंद राजपूत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह घर पर अपनी किराना की दुकान पर बैठा था। तभी गांव के चार लोग लाठी डंडे और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे। जमीन के विवाद को लेकर आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पुत्र रविन्द्र, बृजगोपाल, पत्नी कैलाश रानी, पुत्री पूजा बचाने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट से उसके सिर पर गंभीर चोट आईं है। पुत्र रविंद...