हमीरपुर, जुलाई 5 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। जमरेही ऊपर गांव निवासी ग्रामीण ने एक प्राइवेट कंपनी में एजेंट द्वारा एक लाख रुपये जमा कराये गये थे। बमुश्किल आधी धनराशि वापस की। पीड़ित ने शेष धनराशि ब्याज सहित दिलाने को थाने में तहरीर दी है। कुरारा थानाक्षेत्र के जमरेही ऊपर गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र बालकृष्ण ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह साधारण निर्धन व्यक्ति है। कस्बा निवासी सुभाष पांडे के बार बार कहने पर अपनी पत्नी के नाम प्राइवेट कंपनी कल्प वर्षा म्युचुअल बेनिफिट इंडिया लिमटेड में एक लाख रुपए का डिपॉजिट 9 दिसम्बर 2016 को किया था। तब एजेंट सुभाष पांडे द्वारा मुझे विश्वास दिलाया गया था कि तुमको कम्पनी से कोई मतलब नहीं है। मैं तुम्हारा पैसा वापस करूंगा। इसके बाद तीन वर्ष पूर्व मेरी पुत्री की शादी थी। तब मैने पैसे वापस...