Hamirpur News: जन्म के 20 घंटे बाद नवजात की मौत, परिजन बेहाल
हमीरपुर, जुलाई 10 -- Hamirpur News: हमीरपुर। शहर के एक निजी हॉस्पिटल में जन्म लेने के 20 घंटे बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। शाम चार बजे निजी अस्पताल से नवजात की बुआ उसे गोद में लेकर जिला अस्पताल भागी, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौदहा कोतवाली के छिरका गांव निवासी ओमप्रकाश ने अपनी पत्नी रश्मि को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार की रात 9.30 बजे रश्मि ने पुत्र को जन्म दिया था। जन्म के समय नवजात स्वस्थ था। शुक्रवार को दिन के 12 बजे नवजात को जिला महिला अस्पताल में टीका लगाया गया था। इसके बाद शाम चार बजे नवजात की हालत बिगड़ने लगी। पिता का कहना है कि उन्हें समय से जानकारी नहीं दी गई। जब जानकारी हुई तो कोई साधन नवजात को ले जाने के लिए नहीं था। नवजात की बुआ रजनी उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.