Hamirpur News: जखेला गांव की पेयजलापूर्ति बीस दिनों से बाधित
हमीरपुर, अगस्त 3 -- Hamirpur News: कुरारा। विकासक्षेत्र के ज़ख़ेला गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित नमामि गंगे परियोजना से ग्रामीणों को पेयजल को आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान है। जखेला गांव निवासी राहुल यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि जल जीवन मिशन के तहत नमामि गंगे योजना की पेयजल आपूर्ति बीस दिन से बाधित चल रही है। जिससे लोगो को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप आपरेटर की लापरवाही से पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। जब पानी की सप्लाई शुरू होती है तो रात दिन बंद नहीं होती है। जिससे आए दिन कुछ कमी होती रहती है। जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.