Hamirpur News: छात्राओं से अभद्रता में शिक्षक से स्पष्टीकरण
हमीरपुर, अगस्त 24 -- Hamirpur News: मौदहा। बीते शनिवार को अरतरा गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में अधिकारियों के समक्ष कन्या प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने एक शिक्षक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे। मामला सामने आने के 48 घंटे बाद भी छात्राओं की शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षक को विभाग की ओर से चेतावनी नोटिस जारी किया गया है और जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश खरवार ने बताया कि शिक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.