Hamirpur News: छत से गिरकर अधेड़ की मौत, परिवार में कोहराम
हमीरपुर, जुलाई 6 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। छत में सो रहे एक व्यक्ति की लघुशंका के लिए नीचे उतरते छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाक्षेत्र के न्यूरिया गांव निवासी 45 वर्षीय शिवकरन उर्फ बच्चा कुशवाहा रविवार की रात गांव में एक शादी कार्यक्रम में खाने-पीने का काम देख रहा था। देर रात को वापस आकर छत पर सोने के लिए चला गया। रात करीब डेढ़ बजे लघुशंका के लिए छत पर किनारे जाते समय असंतुलित होकर जमीन पर आ गिरा। देर रात डीजे वाले जब इस रास्ते से गुजरे तो उसे लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों को जानकारी दी। लेकिन तब तक शिवकरन की मौत हो चुकी थी। कुनहेटा चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को रोते-बिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.