Hamirpur News: छठ पर्व : नहाय खाय के साथ आज से चार दिन तक रहेगी धूम
हमीरपुर, नवम्बर 12 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। छठ पर्व का आगाज शुक्रवार को नहाय खाय के साथ होगा। लोगों के घरों में छठ पर्व की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। गायत्री गंगा घाट को नगर पंचायत द्वारा चकाचक बनाया गया है। शनिवार को घरों में खरना होगा रविवार की शाम को डूबते हुए सूर्य को घाटों में जाकर अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। शुक्रवार से शुरू होने वाला 72 घंटे का यह व्रत सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त होगा। छठ पर्व का पहला दिन नहाय-खाय का दिन होता है। सुबह से ही घरों में चहल-पहल शुरू हो जाती है। व्रती महिलाएं नहा-धोकर गंगा जल छिड़ककर घर को शुद्ध करती हैं। रसोई में लहसुन-प्याज बंद हो जाता है। सिर्फ कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल की खुशबू पूरे घर में फैल जाती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.