हमीरपुर, अगस्त 25 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सावन का महीने जाते-जाते जनजीवन को बारिश से सराबोर कर रहा है। सोमवार की शाम से मुख्यालय सहित आसपास के इलाके में झमाझम बारिश हुई। तीन घंटे में 27 एमएम बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। मंगलवार की सुबह भी मौसम खुशगवार रहा। सुबह से लेकर शाम तक कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। इस दौरान कुल 19 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। पिछले चौबीस घंटे में रिकार्ड 46 एमएम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या हुई है। कच्चे रिहायशी मकान भी जमींदोज होने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सोनभद्र में 83 एमएम हुई बारिश, नदियों, जलाशयों का बढ़ा जलस्तरबारिश की स्थिति इस साल मानसून शुरुआत में कमजोर रहा। जून और जुलाई में भी कोई खास बारिश नहीं हुई। लेकिन सावन का महीना लगते ही मानसून में बदलाव ने आन...