हमीरपुर, अगस्त 27 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। बिलगांव गांव की ग्राम पंचायत में गुरुवार को एसडीएम विकास कुमार यादव की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों ने पेयजल, आवास, अतिवृष्टि और विरमा नदी की बाढ़ से फसल क्षति, सड़क, सफाई और विद्युत संबंधी समस्याएं उठाईं। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीण श्याम करण और उमेश कुमार ने माँझखोर मोहल्ले और अथाई मोहल्ले में पेयजल की समस्या बताई। करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने कहा कि कुछ इलाकों में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं है। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

फसल क्षति की शिकायत किसानों ने अतिवृष्टि और विरमा नदी में आई बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान की शिकायत की। एसडीएम ने लेखपाल ...