हमीरपुर, सितम्बर 13 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। बिवांर थानाक्षेत्र में मजदूर के सूने घर से हुई चोरी के बाद उसने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो को पहले ही गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर जेल भेज दिया था। तीसरे आरोपी को 12 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बिवांर थाना के अतरार गांव का पवन कुमार सपरिवार घर में ताला डालकर मजदूरी करने दिल्ली चला गया था। तभी उसके घर में चोरी हो गई थी। पड़ोसियों ने दरबाजे का ताला टूटा देखा तो उसको फोन करके जानकारी दी। जिसके बाद वापस लौटे पवन ने 4 सितंबर को गांव के युवक सहित तीन के खिलाफ चोरी की तहरीर थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के युवक अरविंद पुत्र सरमन व धनपुरा गांव के उत्तम पुत्र देवीदीन के पास से सामान बरामद कर जेल भेजा गया था। तीसरे युवक लखन पुत्र लल्लू वर्मा के फरार ...