Hamirpur News: चोरी की दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार
हमीरपुर, अक्टूबर 23 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी की दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की है। इस चोर ने अपने साथियों संग मिलकर तीन ट्रॉलियां चोरी की थीं, जिनमें एक को बेच चुका है। पुलिस की पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि थाने में ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा दर्ज था। जिसकी पुलिस विवेचना कर रही थी। मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नदेहरा स्थित बारातशाला के सामने से चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली ग्राम उजनेड़ी बस स्टॉप के सामने हाईवे किनारे खाली स्थान पर खड़ी है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर हाईवे किनारे खड़ी दो ट्रालियों के पास मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.