हमीरपुर, जुलाई 10 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता।चोरी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने छह साल बाद गिरफ्तार कर लिया। फरारी हालत में आरोपी महानगरों में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करके अपना जीवनयापन कर रहा था। गांव आने की खबर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गार्ड की वर्दी पहनकर घूमते हुए गिरफ्तार कर कोर्ट के जरिये जेल भेजा है। जबकि इस मामले में इसके एक साथी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। तहसील क्षेत्र के थाना सिसोलर के ग्राम भैंसमरी में 29 फरवरी 2020 को गांव के विश्राम प्रजापति के यहां चोरी की घटना हुई थी। चोर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी के अलावा बर्तन भी आदि भी चोरी किए गए थे। इस मामले में पुलिस की जांच पड़ताल के बाद दो आरोपी इस घटना में संलिप्त पाए गए थे, जिसमें कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त रामप्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे स...