हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: कुरारा। थानाक्षेत्र के देवी गंज ग्राम पंचायत के मजरा गुलाब गंज निवासी ग्रामीण ने चैंबर ढक कर बरसात का पानी रोक दिया है। मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट किए जाने की तहरीर थाने में दी है। गुलाब गंज निवासी वीरेंद्र सिंह परमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी सगे भाइयों ने जबरन चैंबर को ढककर मेरे घर का बरसात का पानी रोक दिया है। जब मैने उन्हें मना किया तो दोनो ने गाली गलौज कर मारपीट की तथा शोर सुनकर मेरी बहन संगीता बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी इन्होंने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...