Hamirpur News: चेकिंग के दौरान कार से आठ किग्रा गांजा बरामद
हमीरपुर, जुलाई 12 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। शनिवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार की तलाशी ली। जिसमें आठ किग्रा से अधिक गांजा बरामद हुआ। जिस पर कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया। बीती रात मौदहा कस्बा के राजकीय महाविद्यालय मार्ग पर चेकिंग अभियान में एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर इसकी तलाशी ली गई। तलाशी अभियान के दौरान इस कार में आठ किलो दो सौ ग्राम गांजा की खेप बरामद हुई है। बांदा शहर के मोहल्ला चमरौडी निवासी सद्दाम पुत्र सफीक अहमद और मौदहा कस्बा के मोहल्ला दुर्गा पुरी निवासी निवासी विमल पुत्र छोटेलाल कार में सवार होकर इस गांजा की सप्लाई करने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: 9.95 ग्राम स्मैक के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार, बाइक भी जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.