हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: बिवांर। चूड़ी पहनने जा रही महिला के साथ गांव के दो युवकों ने छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बिवांर थाना के सायर गांव की महिला ने थाना में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे करीब अकेले चूड़ी पहनने के लिए चूड़ी की दुकान जा रही थी। रास्ता में गांव के दो युवक शराब के नशा में मिल गए हैं महिला को अकेला पाकर अरविंद व पप्पू ने उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी की। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। युवकों के चंगुल से छूटकर महिला ने ष्घर पहुंचकर पूरी घटना परिजनों को बताई। महिला ने दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी की थाना में तहरीर दी। एसआई प्रेम प्रकाश ने पुलिस के साथ जाकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक...