हमीरपुर, जुलाई 12 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। चोरी कर ले गए लोहे के पाइप के साथ टीन चद्दर मांगने पर पड़ोसी युवक ने महिला के साथ अभद्रता की। युवक के भतीजे ने घर में घुसकर मारपीट की। महिला ने चाचा-भतीजे दोनों खिलाफ थाना में तहरीर दी है। बिवांर थाना के कल्ला गांव की पचिया पत्नी विश्वनाथ ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का जगदेव एक साल पहले चार लोहे के पाइप चार टीन के चादर चोरी कर ले गया था। महिला के जाकर देखने पर उसके घर में सामान लगा था। महिला के कहने पर वापस कर देने के लिए कह रहा था। शनिवार को महिला के उसके घर में जाकर अपने सामान की मांग करने पर देने से इनकार कर भद्रता करने लगा। इसके बाद जगदेव का भतीजा राजकुमार लाठी लेकर महिला के घर में घुसकर अभद्रता करते हुए मारपीट की। महिला के भाई के बीच बचाव करने पर उसकी पिटाई कर दी। महिला न...