Hamirpur News: चित्रकूट से लौट रहे दर्शनार्थियों की कार दुकान में घुसी
हमीरपुर, जुलाई 31 -- Hamirpur News: हमीरपुर। चित्रकूट से दर्शन कर लौट रही दर्शनार्थियों से भरी एक ही परिवार की कार सुमेरपुर कस्बे में अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। कार में महिला-पुरुष, बच्चों सहित कुल नौ लोग सवार थे। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोग अपने गंतव्य घाटमपुर के लिए रवाना हो गए। घाटमपुर निवासी 45 वर्षीय व्यापारी धर्मेंद्र शुक्ला गुरुवार को अपनी भाभी व अन्य परिजनों संग कार से चित्रकूट भगवान कामतानाथ के दर्शन करने गए थे। उसी दिन देर रात इनकी वापसी हो रही थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से खन्ना टोल प्लाजा के पास कानपुर-सागर हाईवे से होते हुए इनकी कार जब घाटमपुर की तरफ बढ़ रही थी, तभी सुमेरपुर कस्बे के अंदर चालक को झपकी लगी और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में घु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.