हमीरपुर, जुलाई 11 -- Hamirpur News: हमीरपुर। राज्य कर विभाग द्वारा चायनीज मांझा के निर्माण बिक्री एवं उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए व्यापारियों एवं अधिवक्ता संगठनों के साथ बैठक की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही जीएसटी पंजीयन और व्यापारी दुर्घटना बीमा के बारे मे बताया गया और चीनी मांझा की खरीद बिक्री न करने के संदर्भ में उन्हें जानकारी दी गई। अवगत कराया गया कि जो लोग पतंग के धागे खरीदने के लिए आए उन्हें चीनी मांझे का प्रयोग न करने के लिए अवगत किया जाए । इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और सम्मानित व्यापारिक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती, व्यापारियों को दी चेतावनी इस अवसर पर रामजी, प्रमोद गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सुधीर रंजन गुप्ता, सुरे...