Hamirpur News: चादरपोशी में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, जगह-जगह लंगर
हमीरपुर, अक्टूबर 19 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा निजामी के चार दिवसीय सालाना उर्स में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार की रात उर्स के पहले दिन आस्ताने में शानदार ऑल इंडिया नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। जबकि सोमवार उर्स के दूसरे दिन सुबह कुरानख्वानी के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद दिनभर लंगर और चादरपोशी का सिलसिला जारी रहा। देर रात तक सूफियाना कव्वालियों की महफिल सजी। उर्स के दूसरे दिन हजारों की संख्या में पहुंचे जायरीनों ने बाबा के दरबार में माथा टेककर अपनी मन्नतें मांगीं और अमन-चैन की दुआ की। शाम को बाबा के पैतृक मकान से पारंपरिक चादर निकाली गई। मोहाल भ्रमण के बाद चादर आस्ताने पर पेश की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और पूरी श्रद्धा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.