हमीरपुर, अक्टूबर 15 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। चचेरी बहन की इंगेजमेंट वाले दिन युवक ने अपने भाई के किराए के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के सभी सदस्य इस फंक्शन में महोबा गए हुए थे। गुरुवार की सुबह जब वापसी हुई तो शव फंदे पर लटका देख दंग रह गए। मृतक युवक लखनऊ में परिवार संग रहता था। करीब डेढ़ साल से उसके पास कोई जॉब भी नहीं था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पंकज सोनी की मौत से परिवार में मातम शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे में अनूप सोनी किराए के मकान में रहते हैं। अनूप सुमेरपुर ब्लाक में कंसल्टेंट इंजीनियर हैं। इनका 35 वर्षीय भाई पंकज सोनी लखनऊ में अपने दो बच्चों पांच वर्षीय पुत्री परी, डेढ़ वर्षीय पुत्र वासु और पत्नी प्रिया के साथ रहता है। अनूप के मुताबिक पंकज प्राइवेज जॉब करता था, लेकिन डेढ़ सालों स...