हमीरपुर, अगस्त 22 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के मौहर गांव से निकली चंद्रावल नदी के तेज बहाव में शुक्रवार को मवेशी चराने निकले चरवाहा बह गया। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नदी किनारे उसके कपड़े मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर शनिवार को फ्लड पीएसी टीम मौके पर पहुंचकर पशुपालक की तलाश शुरू कर दी है। मौहर गांव निवासी रामबाबू ने बताया कि उसके 55 वर्षीय पिता भगवानदीन शुक्रवार को भैंस चराने के लिए चंद्रावल नदी किनारे गए थे। वह दूर पेड़ की छाया में बैठ गए। तभी भैंसें नदी पार करके उस पार चली गई। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: भैंस चराने गया पशुपालक चंद्रावल नदी में बहा जब उन्हें आसपास भैंसे नहीं दिखाई दी तो वह अपने कपड़े उतारकर भैंसों को ढूंढने के लिए नदी पार करके दूसर...