हमीरपुर, अगस्त 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जेन अल्फा के हंगामे के बाद देश-दुनिया में पांच किमी लंबी सड़क का मुद्दा चर्चा में आ गया। बुधवार की सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों की चंदूपुर गांव की सड़क में दौड़भाग होती रही। जेसीबी मशीन से ऊबड़-खाबड़ रोड को समतल कराया गया। मोटा बजरा बिछाया गया है। सड़क को चलने लायक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी के आंदोलित Gen-Alpha को इंस्पेक्टर ने हड़काया, अभिजीत दीपके का मिला साथबच्चों की समस्याएं बता दें कि एक अदद सड़क की मांग को लेकर चंदूपुर और उससे जुड़े डेरों के बाशिंदों का निकलना-चलना दूभर हो गया है। बच्चों का स्कूल छूट रहा है। बारिश हो जाए तो गांव से शहर आना टेढ़ी खीर हो जाता है। मरीजों को लंबा चक्कर लगाकर हमीरपुर लाया जाता है। इससे क्षुब्ध इन डेरों के स्कूली बच्चों ने तीन जुलाई...