हमीरपुर, अगस्त 6 -- Hamirpur News: हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर रोडवेज बस और डीजल टैंकर भिड़ंत के बाद जिला अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे घायल को समय से सीपीआर देकर जान बचाने वाले एक कांस्टेबल को एसपी मृगांक शेखर पाठक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीपीआर देते कांस्टेबल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। बता दें कि बुधवार की शाम कानपुर-सागर हाईवे पर कुंडौरा गांव के पास महोबा डिपो की बस और डीजल टैंकर में सीधी भिड़ंत हो गई थी। इसमें दोनों वाहनों के चालकों सहित तीन लोगों की मौत हुई थी। करीब 24 यात्री घायल हुए थे। यह भी पढ़ें- हाईवे पर बस-टैंकर की भीषण टक्कर, ड्राइवरों सहित तीन की मौत इन सभी घायलों को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। इन्हीं घायलों में से एक की सांसें जब टूट रहीं थीं और दिल की धड़कन ...