Hamirpur News: घर के पिछवाड़े फांसी पर झूल गया युवक, परिवार में कोहराम
हमीरपुर, जुलाई 12 -- Hamirpur News: हमीरपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने देर रात अपने ही घर के पीछे लगे पेड़ से रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सवेरे उसका फंदे से लटका शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शहर के कजियाना मोहल्ला निवासी रामबाबू के 18 वर्षीय पुत्र सूरज ने बीती रात परिजनों के सो जाने के बाद घर के पिछवाड़े लगे बबूल के पेड़ से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सवेरे परिजनों की जब नींद खुली तो सूरज का शव फंदे से लटका था। नजारा देखकर परिजन चीख पड़े। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों का कहना है कि सूरज नशे का भी आदी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.