Hamirpur News: घरेलू हिंसा और दहेज प्रतिषेध कानूनों की दी जानकारी
हमीरपुर, जुलाई 15 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के श्री जीवीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध एवं महिला संरक्षण कानूनों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका द्विवेदी ने की, जबकि संयोजन एवं समन्वय पैरा लीगल वॉलंटियर गणेश सिंह ने किया। शिविर में पीएलवी गणेश सिंह ने छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा केवल शारीरिक उत्पीड़न तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मानसिक, भावनात्मक, आर्थिक, मौखिक, यौन एवं सामाजिक हिंसा के साथ उपेक्षा भी शामिल है। साथ ही पीड़ित महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.