हमीरपुर, अगस्त 29 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। सदर विधायक के पैतृक गांव पौथिया में 1.3 करोड़ की लागत से बनी हाईटेक नर्सरी 28 मई की रात आई तेज आंधी-तूफान में तहस-नहस हो गई थी। मामला मीडिया की सुर्खियां बना था। शनिवार को निदेशक उद्यान विभाग बीपी राम ने राजकीय शाकभाजी प्रक्षेत्र पौथिया में स्थापित हाईटेक नर्सरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड किए जाने की बात कही है。

निरीक्षण की जानकारी निरीक्षण के दौरान निदेशक ने पाया कि 28 मई को आई तेज आंधी/तूफान के साथ-साथ कार्यदायी संस्था द्वारा कराए गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी हाईटेक नर्सरी को हुई क्षति का एक प्रमुख कारण रही है।

नाराजगी और कार्रवाई जिला उद्यान अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को कई बार पत्राचार कि...