Hamirpur News: घटिया निर्माण का वीडियो बनाया तो थाने में दे दी तहरीर
हमीरपुर, सितम्बर 30 -- Hamirpur News: मुस्करा, संवाददाता। विकासखंड के बिहूंनी कला गांव में सीसी सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद प्रधान ने युवक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और निर्माण सामग्री से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। आरोप है कि प्रधान ने युवक के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोप एवं वीडियो वायरल गांव निवासी असेंद्र राजपूत के अनुसार 29 सितंबर को वह निर्माण स्थल पर पहुंचा था। वहां सीसी निर्माण के लिए बनाई जा रही एजिंग में प्रयुक्त ईंटों को लेकर उसने कारीगर से जानकारी की। आरोप है कि निर्माण में पहले से लगी ईंटों को उखाड़कर एजिंग में इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पर उसने आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.