हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गत 27 जुलाई को संदिग्ध हालत में पेट्रोल डालकर जिंदा जल जाने के प्रकरण में मृतका के भाई के द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के बाद मंगलवार को गांव पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्र करके जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही मृतका के पति से आवश्यक पूछताछ की है। गत 27 जुलाई को पत्योरा गांव के निवासी रमाकांत निषाद की 35 वर्षीय पत्नी रेनू निषाद ने शाम चार बजे घर पर ही पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। जिसकी इलाज को सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। घटना के समय पति रमाकांत मुंबई में था। घटना के एक सप्ताह बाद मृतका के भाई धर्मराज निषाद निवासी नारायड़ थाना जसपुरा जिला बांदा ने बहन की ननद पूजा निषाद निवासी असवारमऊ थाना सजेती कानपुर नगर, नंदोई सोनू निषाद, ससुर कामता नि...