Hamirpur News: गौशाला से निकले मवेशियों ने उजाड़ी किसानों की फसलें
हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। राठ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैथी स्थित गौशाला से सोमवार रात सैकड़ों गौवंश बाहर निकल आए और पथनौड़ी मौजे के खेतों में घुसकर उड़द व मूंगफली की सैकड़ों बीघा फसल रौंद डाली। घटना से नाराज दर्जनों किसानों मंगलवार को गौशाला पहुंचे और रोष जताते हुए मुआवजे तथा जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि कैथी गाँव की गौशाला लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। पथनौड़ी न्याय पंचायत के विभिन्न गांवों के गौवंश यहां रखे गए हैं। लेकिन सुरक्षा और रखरखाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे गौवंश गौशाला से निकलकर पथनौड़ी मौजे के खेतों में पहुंच गए और पूरी रात फसलों को चरते व रौंदते रहे। किसान राजेश मुखिया ने बताया कि अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा किसानों को भु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.